रामगढ़, जनवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के पुरबडीह गांव निवासी मंसूर अंसारी पिता स्व अजीज अंसारी 52 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे के आस पास की है। पेशे से चालक मृतक अपनी कार में तीन भाड़ेदार को बैठाकर रांची जा रहे थे। घने कोहरे के कारण सड़क पर अंधेरा छाया हुआ था, वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रेलर व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.