भभुआ, सितम्बर 30 -- अपने मायके से पति के साथ बाइक पर बैठ जा रही थी ससुराल मुंडेश्वरी-केवा पथ में निमियाटांड व मातर के बीच हुई दुर्घटना (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी-केवा पथ में निमियाटांड़ व मातर के बीच मंगलवार को बोलेरो के धक्का से बाइक सवार दिव्यांग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका 45 वर्षीया अंजू देवी भभुआ थाना क्षेत्र के अमरहां निवासी मनई बिंद की पत्नी थी। यह घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ मायके भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर से अपनी ससुराल डुमरैठ बाइक से लौट रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से दंपती को सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. मनीष कुमार भाष्कर ने स्वास्थ्य जांच कर अंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति का इलाज किया। घायल पति ने बताया कि अंजू सोमवार...