बलिया, मई 3 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटे के दरम्यान हुए सड़क हादसों में पति-पत्नी व मासूम समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। बिल्थरारोड, हिसं के अनुसार इलाके के फरसाटार गांव के पास शुक्रवार की रात बोलेरो-बाइक की टक्कर में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजीरपुर निवासी 19 वर्षीय प्रिंस, 17 वर्षीय कन्हैया तथा 21 वर्षीय सूरज घायल हो गये। बताया जाता है कि सभी फरसाटार में आयोजित रात में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता देखने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच चौकिया मोड़ की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। सूचना मिलने पर डॉयल 112 के पीआरवी पर तैनात जवानों ने पीछा कर बोलेरो को पकड़ लिया। बैरिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.