मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है। जिलाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त विभागों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच टीमों का गठन कर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित कार्यों की जांच करते हुए उनके जवाबदेही तय करने के निर्देश जांच टीम को दिए हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मुहम्मदाबाद गोहाना में उल्टी दिशा से तेज गति से आ रहे डंपर द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने के कारण हुई मौत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। इस सड़क दुर्घटना की जांच के लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस से अधीक्षक को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही तेज रफ्तार डंपर वाहन की वैधता...