हापुड़, जनवरी 1 -- एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गुरूवार को एसपी ऑफिस से एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह एवं उप संभागीय परिवहन अधिकारी रमेश चौबे और छवि सिंह चौहान ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शहर के चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के पंपलेट भी वितरित किए गए। एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यह तभी संभव है, जब वाहन स्वामी यातायात के नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट और दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का अवश्य प्रयोग किया जाए। अगर कोई दूसरा वाहन स्वामी यातायात के नियमों को तोड़ता है तो उसे भी इसके फायदे और नुकसान बताकर जागरूक किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.