बलिया, मई 8 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। करीब एक सप्ताह पहले युवक के पोखरी में डूबने के विरोध में सड़क जाम करने वाले छह नामजद तथा 15-20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की खोजबीन कर रही है। दो मई यानि पिछले शुक्रवार को फेफना मिढ्ढा गांव निवासी 23 वर्षीय धनंजय चौहान की पोखरी में डूबकर मौत हो गयी। परिजनों व ग्रामीणों ने गांव में खुली देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि गांव में दुकान होने के चलते उसने शराब पिया था। बलिया-गड़वार मुख्य मार्ग जाम होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के प्रयास से जाम समाप्त हो सका। इस मामले में पांच मई को फेफना थाने के एसआई शंकर सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.