दरभंगा, फरवरी 21 -- समस्तीपुर। शहर के वार्ड पांच स्थित गैस गोदाम मोहल्ले के लोग सड़क और नाले जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस गए हैं। यहां की सड़क दस वर्षों से जर्जर है। सड़क के गड्ढ़ों में पानी भरा रहता है। अक्सर इन गड्ढ़ों के कारण लोग सड़क पर गिर जाते हैं। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद यहां की समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर समस्याओं का नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं। जिले में सड़कों का जाल बिछा कर विकास के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, नगर निगम क्षेत्र के ताजपुर रोड से गैस गोदाम रोड में रहने वालों की सड़क संबंधी समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। स्थानीय लोगों की माने तो वार्ड-5 के इस इलाके में जाने वाली सड़क करीब एक दशक से अधिक समय से जर्जर है। यह सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोग बताते हैं ...