लोहरदगा, दिसम्बर 5 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो नंदनी जलाशय के नजदीक ख्वास अम्बवा से खारु माटू जाने वाली पीसीसी सड़क का नीचे का मिट्टी पुरी तरह धंस गयी है। सड़क का केवल ऊपरी हिस्सा का ढलाई अटका हुआ है। इसका नीचे का भाग का पूरी तरह धंस गया है। कैरो प्रखंड से भंडरा प्रखंड जाने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते से होकर रोज सैकड़ो दोपहिया-चौपहिया वाहन गुजरते हैं। इस स्थान पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह रास्ता खुला है। प्रशासन की ओर से राहगीरों के लिए कोई बेरिकेटिंग या संकेत नहीं दिए गए हैं। जिससे लोग आम सड़क की तरह यहां से गुजर रहे हैं, इस स्थान पर सड़क के नीचे लगभग 30 फिट का गड्डा है, इससे और भी खतरनाक माना जा रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जान माल की बड़ी क्षति हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.