अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, संवाददाता सदर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत लगभग 300 आबादी वाले वार्ड नंबर तीन के निवासी सड़क नहीं रहने के कारण आवाजाही में होने वाली परेशानी से ग्रामीण काफी नाराज हैं। अब नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि इस वार्ड के लोग आंदोलन छेड़ने का मन बना चुके हैं। पहले चरण में समाहरणालय में धरना देंगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने बैठक भी की है। इसके बाद प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। ग्रामीण दयानंद चौधरी, जयनारायण महतो, दिलीप शर्मा, अरुण शर्मा, किशोर चौधरी, बेचन चौधरी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, सनन्दी कुमार, प्रमोद शर्मा आदि ने बताया कि अररिया शहर से सटे महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित, बसंतपुर पंचायत वार्ड नंबर तीन को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। मानसून आते ही बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। प...