कौशाम्बी, मार्च 17 -- जिला अस्पताल के समीप की पटरी समतल नहीं है। चौड़ीकरण के चक्कर में दोनों साइड की रोड को खुदवा दिया गया है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। जिला अस्पताल के समीप कई लोग चुटहिल होकर गिर चुके हैं। इससे अब लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहा है। पहले एक साइड की सड़क बनाना चाहिए, इसके बाद दूसरे साइड की खुदाई करवाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार है कि किसी की सुनने को ही नहीं तैयार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.