गंगापार, दिसम्बर 31 -- लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी अपनी मनमानी करने में जुटे हुए हैं, जिससे क्षेत्र के विभिन्न मार्गो की पटरियां पूरी तरह गायब हो गई हैं। सड़क की पटरियों के गायब हो जाने व सड़कों पर अनियंत्रित परिचालन से मेजा में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पूर्व बंधवा के मंदनिया मल्लाह बस्ती के ठीक सामने बरसैता पुल के पहले सड़क की पटरी पूरी तरह गायब हो गई है। इसी स्थान पर 35 वर्षीय अजीत कुमार निषाद पुत्र स्व प्यारेलाल को गिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया था। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद क्रिटिकल कॉरीडोर के प्रभारी सचिन गुप्ता ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि बरसैता के नाले पर निर्मित पुल पर लाइट की व्यवस्था नहीं है, साथ ही सड़क पटरी पूरी तरह से गायब होने की वजह से दुर्घटना हो रही है। उधर परानीपुर डोरवा सोंराव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.