किशनगंज, फरवरी 9 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता स्टेट हाइवे सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत एल आरपी चौक बहादुरगंज से डाक बंगला तीन किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण सह नाला निर्माण कार्य, डिभाइडर युक्त सड़क निर्माण के साथ जारी है। विगत दिनों रजिस्ट्री आॉफिस बहादुरगंज के पास सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर संकीर्ण सड़क सह नाला का निर्माण परियोजना से जुड़े प्राक्कलन को नजर अंदाज कर जारी रखने के बाद नगर पंचायत से जुड़ा एक शिष्टमंडल नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसिकुर रहमान के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर तय मानक के आधार पर सड़क चौड़ीकरण कार्य करने का अनुरोध किया था। विभागीय डीजीएम मुकेश कुमार द्वारा उक्त मामले में तत्काल संज्ञान लेकर रजिस्ट्री आॉफिस चौक पहुंचकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सड़क चौड़ीकरण सह नाला निर्माण का निर्देश दिया था। जिसके पश्चात ...