मधुबनी, जून 8 -- लौकही, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से विधायक ऐच्छिक कोष से निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर गिदराही गांव के ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण मिश्रीलाल कामत, जवाहर कामत, जीवछ राम, रामकृष्ण कामत, जयप्रकाश मंडल, धर्मनाथ साह, सहदेव राम आदि ने आरोप लगाया कि इसका निर्माण विधायक ऐच्छिक कोष की स्वीकृत राशि 14 लाख 98 हजार 700 रुपये से हुआ। यह सड़क बजरंग बली मंदिर से कब्रिस्तान तक बनी है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुए करीब डेढ़ माह हुआ है। लेकिन इस ढलाई वाली सड़क से अभी हीं गिट्टी उखर रहा है। इतना हीं नहीं सड़क की ढ़लाई तो कर दी गई लेकिन इसके दोनों किनारे न मिट्टी दी गई और न ही सोलिंग की गयी है। जिसके कारण इस होके वाहनों को गुजरने में काफी असुविधा हो रही है। नव निर्माण में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.