बेगुसराय, फरवरी 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी मक्ख़नशाला रोड में सड़क से सटा कर हमेशा वाहनों का लगा जमावड़ा इन दिनों दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को घंटों सड़क किनारे व सड़क पर ही लगाकर छोड़ दिया जाता है। नतीजतन उक्त रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों के चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे विकट स्थिति रात में बनी रहती है। संतुलन बिगड़ जाने के कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...