चतरा, अप्रैल 4 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी पूजा को लेकर प्रखण्ड प्रशाशन ने गुरुवार को सड़कों का औचक निरीक्षण किया। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पत्थलगड्डा, सिंघानी, बरवाडीह, सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर सड़कों पर रखे गिट्टी, मिट्टी, ईंट व घरों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले अन्य सामग्री को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कलिंद्र साहु एवं अंचलाधिकारी उदल ने संयुक्त रूप से सड़कों का औचक निरीक्षण करते हुए जिन- जिन लोगों का सड़क किनारे सामाग्री गिरा पड़ा हुआ पाया गया। उन्हें अविलंब हटा लेने का सख्त निर्देश दिया गया है। अंचलाधिकारी उदल राम ने बताया कि आगामी रामनवमी पूजा में किसी तरह से कोई बाधा न आए इसे लेकर प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा सड़कों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि लोगों को जल्द अपना कंस्ट्रक्शन (भवन निर्माण) व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.