रामपुर, नवम्बर 21 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार को रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर कॉलोनी निवासी भजन सिंह उम्र करीब 47 साल रिटायर्ड फौजी थे। उनकी शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मेघानगला के पास भूमि है। वह बुधवार को भूमि पर काम से गए थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़े हो गए। इस बीच एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहागीर ने उन्हें सड़क किनारे कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चालक पर केस...