जमुई, मार्च 18 -- जमुई, निज प्रतिनिधि जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के निकट काटे गए सूखे पेड़ के थम्ब (जड़) से दुर्घटना की आशंका बनी है। इस सड़क पर हर दिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है। वन विभाग के पदाधिकारियों का भी इस होकर आना जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ के सूख जाने के बाद वन विभाग ने उस पेड़ को मजदूरों से कटवा कर लकड़ी अपने साथ ले गए। लेकिन पेड़ को जड़ से नही काटा गया। जिस वजह से रात के समय किसी भी दिन एक बड़ी अनहोनी हो सकती है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सूखे इस पड़े के थम्ब को अगर नही हटाती है तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कई बाइक चालक इसके शिकार भी हो चुके हैं। हल्की फुल्की चोटें आने के कारण किसी ने इसकी शिकायत अब तक वन विभाग से नही की। ग्रामीणों ने पेड़ के इस जड़ को हटाने की मांग वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.