भभुआ, दिसम्बर 31 -- सफाई के नाम पर गंदगी, दुर्गंध से परेशान हैं कॉलोनीवासी और राहगीर डंपिंग स्थल के अभाव में सड़कों के किनारा को बनाया जा रहा कूड़ा घर (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में सड़क के किनारे कूड़ा-करकट फेंके जाने से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मी शहर के विभिन्न हिस्सों से फेंक रहे हैं। कचरा निस्तारण के लिए अभी तक कहीं स्थल निर्धारित नहीं किया गया है। जगह-जगह कचरा फेंके जाने से जहां इलाका अनाकर्षक लग रहा है, वहीं बीमारी फैलने की भी आशंका बनी रह रही है। जिस पथ में कचरा फेंका जा रहा है उसके आसपास रहने वाले लोगों के अलावा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। वह खिड़की-दर...