आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर माह दिसंबर में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी, सी एवं डी ग्रेड की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन दो सड़कों का काम बंद करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया। साथ ही खराब ग्रेडिंग वाले विभागों के अधिकारियों को सुधार करने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बी ग्रेड पर डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि बैंकवार लंबित लोन से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत गृह जल संयोजन के कार्यों का तेजी लाएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण कर ग...