हापुड़, मई 30 -- धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसियेशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ.नितिन गौड़ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य शुरू होने पर उपाध्यक्ष का धन्यवाद दिया। साथ ही पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के शुरू होने से लेकर आज तक वहां के उद्यमियों ने काफी अधिकारियों, मंत्रियों से इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क एवं नाली बनवाने के लिए कहा, लेकिन आज तक केवल उद्यमियों को आश्वासन ही मिला। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ के अथक प्रयासों के बाद यह कार्य शुरू हो पाया है। प्रतिनिधिमंडल में धीरज चुग, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, संजीव जुनेजा का सहयोग रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.