सोनभद्र, जनवरी 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सड़क निर्माण व मरम्मत, अतिथि गृहों के जीर्णोद्धार, ओवरब्रिज और प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड निर्माण को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्किट हाउस में कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था, सर्किट हाउस की बाउंड्रीवाल, रंगाई-पोताई, शिवद्वार मंदिर के पास ठहराव व्यवस्था, घोरावल में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन, पटवध-बसुवारी मार्ग और कुड़ारी मंदिर के पास हो रहे कटान को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जनपद में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.