सिमडेगा, जून 12 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीपीओ की अगुआई में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मध्याह्न भोजन और अन्य प्रतिवेदन जमा किए गए। बीपीओ ने प्रत्येक विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति शत प्रतिशत करने और बच्चो को नामांकन के साथ उसका ठहराव भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभाग में चल रही योजनाओं का भी सभी विद्यालय प्रधानों को अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीआरपी सोनी देवी, बी सिंह,रंजीत कुमार,फेडलिश कुल्लू,तपेश्वर प्रधान,ललित साहू के अलावा अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.