इटावा औरैया, नवम्बर 13 -- फोटो-5 शांति हवन में शामिल सांसद आदित्य यादव, विधायक तेजप्रताप यादव व परिवार के अन्य लोग सैफई, संवाददाता। सैफई महोत्सव के संस्थापक स्व. रणवीर सिंह यादव की 23वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। उनकी स्मृति में समाधि स्थल पर पारंपरिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की शुरुआत उनकी पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव और पुत्र विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने आहुति डालकर की। केवल 36 वर्ष की आयु में इस संसार से विदा लेने वाले रणवीर सिंह यादव ने सैफई को एक अलग पहचान दी थी। उनके अथक प्रयासों से सैफई को विकास खंड का दर्जा प्राप्त हुआ और वे सैफई ब्लॉक के प्रथम प्रमुख बने। इसी दौरान उन्होंने सैफई महोत्सव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.