रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय गाबा राइस मिल में प्रदेश की दिवंगत नेता स्व. डॉ. इंदिरा ह्रदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा ह्रदयेश ने प्रदेश की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, मोनिका ढाली, ममता रानी, सतीश राजपूत, निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.