आगरा, जून 7 -- मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज स्थित विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से स्वर्गीय आनंद शर्मा स्मृति प्रथम जूनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ शनिवार को होगा। आयोजन सचिव मधुसूदन मिश्र ने बताया कि टूर्नामेंट में विविधा क्रिकेट अकादमी, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी, स्पोर्ट्स विजार्ड अकादमी, एसबीएस अकादमी, राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी हिस्सा ले रही हैं। लीग के सभी मैच चार अलग-अलग मैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट बेस पर खेला जाएगा। उद्घाटन मैच विविधा अकादमी और एसबीएस अकादमी के मध्य मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अध्यक्ष विविधा अकादमी के प्रधान समीर चतुर्वेदी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.