लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। परिवर्तन चौक स्थित अच्छेलाल वाल्मीकि सामाजिक चेतना वाटिका में पूर्व सांसद, पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. अच्छेलाल वाल्मीकि की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारे का आयोजन हुआ। यहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और ऑल इंडिया वाल्मीकि महासभा के संस्थापक स्व. अच्छेलाल वाल्मीकि के योगदानों को याद किया गया। लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भंडारा ग्रहण किया। साथ ही सफाई कामगारों के स्वास्थ्य जांच की मांग उठी। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्व. अच्छेलाल वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. अच्छेलाल ने वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाया। आज उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज आगे बढ़ रहा है। ऑल इंडिया वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल कुमार वाल्मीकि ने कहा कि स्व. ...