प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को डीएम कार्यालय के संगम सभागार में राजयोग के माध्यम से स्व-प्रबंधन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। वक्ता प्रो. ईवी गिरीश ने कहा कि मनुष्य केवल तीन चीजों को नियंत्रित कर सकता है। इसमें पहला उसका दृष्टिकोण, दूसरा विचार और तीसरा कर्म। यदि हम स्वयं को साक्षी मानकर अपने विचार, दृष्टिकोण और कर्म पर ध्यान दें तो सभी कार्यों का निर्वहन कर सकते हैं। लेकिन छोटी-छोटी बातों में घबराकर हम दोबारा उसी पुराने संस्कारों के अधीन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रबंधन के पहले स्व-प्रबंधन करना जरूरी है। विकसित भारत बनाने के लिए विकसित भारतीय बनना जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश को 2020 का विजन दिया था। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.