शामली, मई 7 -- मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने आहुति प्रदान कर भगवान से दिवंगत आत्मा को शंाति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। मंगलवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान की और श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चैयरमेन ने चौधरी अजित सिंह के जीवन प्रकाश डाला। कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.