रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- रुद्रपुर। भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा की ओर से मंगलवार को भगवानपुर स्थित आरआईटी कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में 46 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शुभारंभ ब्लड बैंक इंचार्ज जितेंद्र सिंह बर्तवाल, आरआईटी के निदेशक डॉ. राजीव तोमर और शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर की ओर से मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यहां शाखा सदस्य शीशपाल सिंह, डॉ. पवन कक्कड़, हेमेंद्र गंगवार, विकास गोयल, लक्ष्य अग्रवाल, अक्षय महेश्वरी और संजय राधू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.