हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। सर्दियों के कपड़ों में अब साधारण ऊनी कपड़ों की जगह कश्मीरी कढाई को खास स्थान मिल रहा है। महीन कारीगर से सजे स्वेटर, लॉग, कार्डिगन और शॉल के बारे दुकानदार इसके आर्कषक होने और सर्दी से बेहतर बचाव का दावा कर रहे हैं। यह जींस, प्लाजो और सलवार सूट के साथ पहने जा सकते हैं। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट आदि स्थानों पर आसानी से इन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। पारंपरिक कारीगर और आधुनिक डिजायन के मेलने सर्दियों के कपड़ों को नया रंग दिया गया है। कश्मीरी कढाई के स्वेटर की कीमत आठ सौ रुपये शुरु है। वहीं शॉल दो हजार से आठ हजार तक कीमत के उपलब्ध हैं। हाथ की कढ़ाई और रोशन धागे से सजी कश्मीरी शॉल महिलाएं की खास पंसद बनी हुई है। कश्मीरी कढाई की मखमली सलवार सूट 15 सौ से पांच हजार रुपये तक में मिल...