बेगुसराय, जनवरी 19 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी अंचल प्रशासन के द्वारा बरौनी प्रखंड मुख्यालय से असुरारी औद्योगिक विकास केन्द्र तक अवध तिरहुत सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन को 18 जनवरी तक अतिक्रमण मुक्त करने की सूचना को लेकर लोगों में खुद से अतिक्रमण हटा लेने की होड़ मची हुई है। लोगों ने सड़क के दोनों किनारे से अपनी झुग्गी झोपड़ी एवं मवेशी को हटा लिया है। सीओ सूरजकांत ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण मुक्ति अभियान के जरिये बरानी प्रखंड मुख्यालय से लेकर असुरारी औद्योगिक विकास केन्द्र तक सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। बताया कि बरौनी प्रखंड मुख्यालय के समीप रह रहे महादलित लोगों को वर्षों पूर्व हवासपुर में आवास बनाकर बसा दिया गया है। इसके बावजूद लोग सड़क के किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। इससे वाहनों के आवागमन में ...