हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल में 8वें दिन भी कर्नाटक स्वीमिंग में पदक जीतने के मामले में शीर्ष पर बना रहा। रविवार को कर्नाटक ने 2 स्वर्ण सहित 7 पदक अपने नाम किए। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार में रविवार को स्वीमिंग और डाइविंग के फाइनल इवेंट हुए। इसमें कर्नाटक ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। दिल्ली ने 2 स्वर्ण अपने नाम किए। जबकि महाराष्ट्र ने 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की टीम 1-1 स्वर्ण जीतने में सफल रही। गुजरात, ओडिशा, हरियाणा और मणिपुर ने 1-1 कांस्य पदक अपने नाम किया। सर्विसेज ने डाइविंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.