कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर परिषद, झूमरी तिलैया के वार्ड संख्या 13 एवं 14 स्थित वृद्धा आश्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कोषांग द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बैलेट बॉक्स डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मतदान के दिन किस प्रकार शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। साथ ही मतदान के महत्व, लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भूमिका तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं मतदान करें और अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.