अररिया, अक्टूबर 14 -- स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकाल रही हैं रैली, डोर-टू-डोर भी कर रही हैं कैंपेन रंगोली, जागरुकता रैली, शपथ ग्रहण, मेंहदी आदि रचनात्मक गतिविधियां जारी अररिया, संवाददाता। अररिया जिले में 11 नवम्बर 2025 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान यानी स्वीप गतिविधियां जोरों पर है। खासकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियां जिले भर में अलग-अलग गतिविधियां करने में लगी है। इससे कि अधिक से-अधिक मदताताओं को जागरूक किया जा सके। इसके तहत रंगोली, जागरुकता रैली, शपथ ग्रहण, मेंहदी आदि गतिविधियां की जा रही है। इसके कारण बड़ी तादाद में जीविका दीदियां और दूसरे लोग भी मतदान को लेकर सजग हो रहे हैं। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जीविका दीदियां हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाल रही हैं।...