बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- स्वीप आईकॉन ने पदयात्रा कर दिया मतदान करने का संदेश कहा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अवश्य करें मतदान बलभद्रसराय में पिछली बार कम पड़े थे वोट फोटो : हिलसा वोट : हिलसा के बलभद्रसराय गांव में रविवार को पदयात्रा कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करते स्वीप आईकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा के बलभद्रसराय गांव में रविवार को पदयात्रा कर स्वीप आईकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने ग्रामीणों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। उन्हें इस बार विधान सभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अवश्य मतदान करने की अपील की। हिलसा प्रखंड के ब्रह्मस्थान बलभद्रसराय गांव में पदयात्रा कर मत दान के लिए प्रेरित किया। कहा कि मतदाताओं को कोई भी जानकारी लेनी हो, तो टोलफ...