वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। बीएचयू के समन्वित ग्रामीण विकास केन्द्र में शनिवार को स्वीडन के यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के प्रो. एके सैंडर और प्रो. सैली बॉयड सैंडर ने विचार-विमर्श सत्र में सहभागिता की। 'यूरोप में उच्च शिक्षा के अवसर' विषय पर अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने यूरोपीय शिक्षा प्रणाली, छात्रवृत्तियों और अकादमिक गतिशीलता से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। अतिथियों का स्वागत केंद्र समन्वयक डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करते हुए शिक्षा को कौशल-आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। डॉ. सुशील चतुर्वेदी ने अतिथियों का परिचय दिया। संचालन आकाश पात्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इसके बाद दोनों प्रोफेसर समन्वित ग्रामीण विकास केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.