बागेश्वर, फरवरी 21 -- स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा। क्षेत्र के लोग शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सोड़ा, बनलेख-कलोड़ी-सहेद- दारसिंग तथा हथरसिया मोटर मार्ग स्वीकृत के बाद भी निर्माण कार्य बीच में रोक दिया। भू-गर्भ विभाग के कर्मचारी ने जांच किए बगैर स्वीकृत सड़क को मोटर मार्ग लायक जगह नहीं है कहकर सड़क को निरस्त करने की साजिश की गई। इस मामले में आठ जनवरी को ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने आए। इस मामले को लेकर लंबी वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने टेलीफोन से संबंधित ...