हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को मुख्यालय के रोडवेज परिसर में जिला एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के नोडल अधिकारी डॉ.बीपी सिंह के नेतृत्व में चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ के लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 246 रोडवेज कर्मचारियों की टीवी व एचआईवी सहित आंखों की जांच हुई। शिविर में लोक-कला के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आये हुए 246 रोडवेज कर्मचारियों की एचआईवी, टीबी, एसटीआई, सीफिलिस, हेपेटाइटिस की स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यक जॉच व औषधियाँ भी उपलब्ध करायी गईं। शिविर में आईसीटीसी स्टाफ, एसटीएस एवं अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र हमीरपुर के चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान के कर्मचारी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.