नैनीताल, सितम्बर 24 -- नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े के आठवें दिन बुधवार को जिले में 182 स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए। जिसमें 20424 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। हाईपर टेंशन के 5540, डायबटीज के 5210, महिलाओं और ब्रेस्ट कैंसर के 1456 जाचें की गई। ओरल कैंसर के 3134 लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई और उन्हें स्वछता के लिए सुझाव दिया गया। 631 लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई और 567 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने सभी लोगों से स्वास्थ शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.