पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया द्वारा गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल बनमनखी का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पीएमएसएमए इन्क्वास, लक्ष्य एवं कायाकल्प योजनाओं के अंतर्गत अस्पताल का राष्ट्रीय प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन के साथ डिस्टिक क्वालिटी कन्सल्टेंट डॉ. अनिल कुमार शर्मा सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अस्पताल के सभी विभागों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को योजनाओं के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने ...