मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हीमोफीलिया मरीजों की सूची तैयारी करेगा। एसकेएमसीएच समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों से इन मरीजों की सूची मांगी गई है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (ब्लड-सेल) डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने इस संबंध में अस्पताल अधीक्षकों, सिविल सर्जनों और एनजीआरएच पटना के निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि बीएमआईसीएल के माध्यम से अस्पतालों में हीमोफीलिया मरीजों के लिए जरूरी फैक्टर्स की आपूर्ति की गई थी। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर इन फैक्टर्स से लाभ पाने वाले मरीजों की सूची तैयार कर रिपोर्ट देनी होगी। सभी अस्पतालों को 31 मार्च तक मरीजों की जानकारी सिकल सेल डिजीज एप पर अपलोड करनी है। इसका मकसद मरीजों की सही सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.