फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की शासी निकाय समिति की बैठक मंगलवार को एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। इसमें जिले में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। बैठक में एनएचएम के खर्चों, एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान, मातृत्व मृत्यु दर, स्पेशल टीकाकरण अभियान और गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई। एडीसी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और कुपोषण से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनकी निगरानी की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सख्त निगरानी और खर्चों की निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.