कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करमा मेडिकल कॉलेज परिसर में 50 बेड क्षमता वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, डोमचांच प्रमुख सतनारायण यादव, करमा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, झुमरी पंचायत के मुखिया श्यामसुंदर दास तथा भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि 50 बेडवाले यह क्रिटिकल केयर अस्पताल कोडरमा जिले के स्वास्थ्य ढांचे के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा घाटी में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी समस्या रही हैं। ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के किनारे स्थित सड़क को पक्का करने की मांग रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.