शामली, फरवरी 7 -- शनिवार को चौसाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए राज्य स्तरीय एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व डिप्टी एसीएमओ डॉ. विशाल त्रिवेदी ने किया। उनके साथ डीपीसी राजू यादव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की लैब, इमरजेंसी वार्ड सहित सभी प्रमुख अनुभागों का गहन निरीक्षण किया। डॉ. विशाल त्रिवेदी और डीपीसी राजू यादव ने फार्मासिस्ट अरविंद कुमार से दवाइयों के स्टॉक, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।डॉ. विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह निरीक्षण स्टेट रिव्यू मिशन की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.