बरेली, जनवरी 1 -- राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 37 नए मेडिकल अफसरों की भर्ती की जाएगी। इन चिकित्सकों की तैनाती से विशेषकर नवजात शिशु देखभाल इकाई, हाई डिपेंडेंसी यूनिट जैसे महत्वपूर्ण विभागों में होगी जिससे चिकित्सा व्यवस्था बेहतर होगी। स्वास्थ्य विभाग में नए डॉक्टरों की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। जिलाधिकारी ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। चयन के बाद इन डॉक्टरों को जिले के विभिन्न केंद्रों पर रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। विभाग में कुल 37 पदों पर डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसमें एनसीडी (गैर-संचारी रोग) क्लीनिक में 14 चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भी 14 मेडिकल अफसर...