कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिलास्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम तथा पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों व कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा फील्ड में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। विशेष रूप से अनुसरण (फॉलोअप) दल की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि राहत कार्यों के बाद प्रभावित क्षेत्रों और मरीजों की सतत एवं सटीक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य गूगल म...