फतेहपुर, जनवरी 1 -- फतेहपुर। वर्ष 2025 जिले के लिए तकनीकी नवाचार के लिहाज से खास साबित हुआ है। डीएम रविंद्र सिंह से द्वारा तैयार किया गया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्मार्ट वैक्सीनेशन ट्रैकिंग सिस्टम इस साल की सबसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धियों में शुमार किया जा रहा है। इस व्यवस्था ने न सिर्फ टीकाकरण व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की नई मिसाल भी पेश की है। हथगाम ब्लॉक से अक्टूबर माह से शुरु की गई इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नवजात बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। एआई तकनीक की मदद से मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड की फोटो अपलोड करते ही टीकाकरण का रिकॉर्ड खुद अपडेट हो जाता है, जिससे आंकड़ों की सटीकता बनी रहती है और फर्जी या अधूरे रिकॉर्ड की गुंजाइश खत्म होती ...