पाकुड़, जुलाई 22 -- पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया और सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ. मनीष कुमार को विशेष निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं सभी जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचें। सदर अस्पताल जिले का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.