फिरोजाबाद, नवम्बर 8 -- फिरोजाबाद। शहर की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने को प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के सभी 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूद थे। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख बिंदुओं पर व्यापक रूप से समीक्षा की तथा सुधार के लिए निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों के अलावा समूचा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट था। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण के लिए दौड़ना शुरू हो गए। पूर्व में सुनिश्चित निरीक्षण वाले स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। अपर जिला अधिकारी विशु राजा ने एसीए...