दुमका, नवम्बर 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ जिला दुमका का एक प्रतिनिधि मंडल जिला संरक्षक विजय कुमार दास के नेतृत्व में शल्य चिकित्सा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात कर पांचसूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्या रूप से समान काम समान वेतन लागू करते हुए 18 हजार मानदेय देने दी जाए, कॉविड-19 में किए गए कार्य प्रोत्साहन राशि दी जाए, परिवार नियोजन में किए गए कार्य देने की मांग, महीने के 20 तारीख तक मानदेय दी जाए, बकाया सभी प्रोत्साहन राशि दी जाए, घोषणा किया गया मानदेय दिए जाए, मोबाइल दी जाए आदि मांग शामिल हैं। मांग पत्र सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू, जिला सचिव मरियम टुडू, प्रखंड अध्यक्ष मकदिलीना बास्की, जिला उपाध्यक्ष फूलमुनि हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष शीला बेसरा, प्रखंड सचिव जलसरिया देवी, प्रखंड...